दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। छतवन पंचायत के मुखिया फैज मोहम्मद के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और जरूरी कागजात की चोरी कर ली। घटना बीते मंगलवार की रात की बताई गई है। बुधवार की सुबह चोरी का पता चला। मुखिया ने केवटी थाना पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। मुखिया फैज मोहम्मद ने आवेदन में बताया है कि 21 अक्टूबर की रात परिवार के सदस्य घर से बहर थे। इसी दौरान चोर घर के अंदर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। चोरों ने दूसरे कमरे की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे सामान को भी तितर-बितर कर दिया। चोरों ने आलमारी में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात भी गायब कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की...