दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: केवटी। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को जगह-जगह मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान केवटी, लदारी, दिघियार, पैगंबरपुर,नयागांव, मोहनपुर, ननौरा, कोयलास्थान, खिरमा आदि गांवों में मां भगवती की ब्रह्मचारिणी के रूप में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी। अंत में आरती तथा प्रसाद वितरण का क्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पूजा स्थलों पर मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संपूर्ण क्षेत्र में दुर्गा सप्तशती के पाठ और भक्ति संगीत से समस्त वातावरण गूंज रहा है। संध्या में महिलाओं ने सांझ-बाती देते हुए माता की आराधना की। इससे पूजास्थल जगमगा उठा। यह भी पढ़ें- Latehar News: दुर्गोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने श्रद्धा से की मॉं दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा संध्या मे...