दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड के बाढ़ समैला गांव के स्व. मो. जाकिर के पुत्र शिक्षक मो. अहमद अली की दरभंगा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर गांव में जंगल की आग तरह फैल गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों पर मानो पहाड़ टूटकर गिर पड़ा हो। पत्नी जीनत अफरोज खातून सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। गांव के महिला-पुरुष आंसू पोछते हुए उसे ढाढ़स बंधा रहे थे। अहमद अली सुबह करीब आठ बजे केवटी प्रखंड के जिबड़ा गांव में एक मैयत में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हुए। वे अपने पीछे बड़े पुत्र 12 वर्षीय मो. चाहा सहित तीन पुत्रों को छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में किया गया। इसमें कई गणमान्य तथा शिक्षक शाम...