दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पैगंम्बरपुर स्थित इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। बैग मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। विधायक डॉ. झा ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पीएम मोदी का जीवन अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिन पर नौनिहालों के बीच सेवा कार्य करने से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनका संकल्प है कि केवटी क्षेत्र का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- पुरस्कार पाकर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के चेहरे खिले इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को भी देखा और शिक्षकों ...