दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लैला चौर में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 12 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त कर उसपर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों में केवटी थाना क्षेत्र के बिनवारा गांव निवासी सुरेंद्र मांझी और कन्हैया कुमार मांझी बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों एक बाइक पर सवार थे। तलाशी के दौरान बाइक पर दोनो के बीच में रखे लाल रंग के थैले से 12 लीटर देसी चुलाई शराब था। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायालय में पेश के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: पहाड़पुर में दो पियक्कड़ धराए दो आरोपित धराएकेवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपितों को गिरफ...