Darbhanga News: केन्द्रीय सचिव ने मखाना बोर्ड की गतिविधियों की ली जानकारी
दरभंगा, नवम्बर 2 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी रविवार को दरभंगा के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण एवं विपणन से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र तथा विभिन्न मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में सचिव श्री जोशी सर्वप्रथम राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने मखाना की खेती, उत्पादन, अनुसंधान एवं प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मखाना उत्पादन से लेकर तैयार उत्पाद के निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को समझा तथा मखाना बोर्ड से संबंधित गतिविधियों एवं जिले में इसके क्रियान्वयन की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.