Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:सावन की पहली सोमवारी की तैयारी मुकम्मल
दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में सावन की पहली सोमवारी की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को देर शाम तक बाबा मंदिर और परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। हजारों की संख्या में पहली सोमवारी को शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए यहां आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की प्रशासनिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के गर्भ गृह और मंदिर परिसर सहित मेला क्षेत्र के कुल चिन्हित 67 स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से की गई है। मंदिर के मुख्य मार्ग पर मेले के दिन कोई वाहन नहीं चलेगा। बड़े वाहनों के ठहराव के साथ ही चारपहिया और तीनपहिया एवं बाइक के ठहराव और संचालन रूट का निर्धारण किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.