Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:वन और पर्यावरण मंत्री ने किया जलाभिषेक
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सावन की पहली सोमवरी पर कुशेश्वरस्थान में हायाघाट विधायक सह बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद सपरिवार पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाईं। पूजा के बाद बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव गोपाल नारायण चौधरी एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें पाग, चादर और पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व मंत्री के कुशेश्वरस्थान आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेर चौक, मसानखोन, सतीघाट और हिरनी चौक पर पाग, अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.