दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। प्रखंड के दिनमो गांव में गत शनिवार की देर रात अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक चारों घरों में रखे सभी सामान सहित महत्वपूर्ण कागजात जल गए। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के पप्पू यादव के घर में रात करीब एक बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के अर्जुन यादव, वकील यादव और नीतीश यादव के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चारों घर धू-धू कर जलने लगे। आग की तपिश से गृहस्वामी की नींद खुली तो वे हल्ला करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और अपने संसाधनों से आग बुझाने में लग गए। इस दौरान पड़ोस के शम्भू यादव के घर में भी आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता से...