दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। एसडीओ शशांक राज सोमवार को सीएचसी कुशेश्वरस्थान का औचक निरीक्षण किया।अस्पताल के बाहरी परिसर में पसरी गंदगी को देखकर एसडीओ ने काफी नाराजगी जताई और चिकित्सा अधिकारी से साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार अस्पताल में दोनों चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। वहीं सीएचसी में आपूर्ति कि जाने वाली दवाईयां भी मौजूद मिली। लेकिन एक्स-रे मशीन खराबी के कारण बंद है। उन्होंने बताया कि बताया गया है कि विगत छः दिन से मशीन खराब है। इस पर एसडीओ ने चिकित्सा अधिकारी से एक्स-रे मशीन की मरम्मती करवा जल्द चालू करवाने का निर्देश दिया।जांच यह भी पढ़ें- मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी के दौरान अस्पताल में भर्ती मरी...