Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:तटबंध पर गांजा से भरे दो बोरे लावारिस मिले
दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नदी थाने की पुलिस ने कमला बलान तटबंध पर बिसुनिया पुल के निकट 25 अक्टूबर की शाम लावारिस हालत में पड़े दो बोरों से 73.600 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों बोरों को थाना पर लाया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गांजा बरामदगी के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.