दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नदी थाना क्षेत्र के उजुआ सिमरटोका पंचायत अंतर्गत गैजोरी गांव के समीप रकठी घाट पर शुक्रवार को कोसी नदी की उपधारा में 13 वर्षीय बच्चा गौतम कुमार डूब गया। बच्चे के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर खोज बीन प्रारंभ की गई। देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी गौतम का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार अपने परिजनों के साथ दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे रकठी घाट पहुंचा था। इसी दौरान भैंसी धोने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि गौतम सहरसा जिले के रकठी गांव निवासी संजय ठाकुर और सुनार देवी का पुत्र है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहु...