दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। मिर्जापुर, स्टेशन रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ग्राहकों की मौजूदगी में एक बच्चे के हाथों कूपन निकलवाया गया, जिसमें सुबोध कुमार सिंह विजेता घोषित हुए। स्टोर मैनेजर विकास ने उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी। फ्रेंचाइज पार्टनर संतोष सिंह ने बताया कि आभूषणों की खरीदारी पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिया जाता है। दूसरी स्कूटी का ड्रॉ एक नवंबर और मेगा ड्रॉ में कार का ड्रॉ दिसंबर के मध्य में होगा। उन्होंने कहा कि शोरूम में शुद्ध आभूषण, कम मेकिंग चार्ज और आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...