दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट वाजिदपुर स्थित सीएम काॅलेज के हॉस्टल के पास की पोखर में डूबने से पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम को हुआ। पुलिस ने बुधवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट महदौली निवासी श्रवण साह के पुत्र पीयूष कुमार साह (13) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार वह सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा राजू साह ने बताया कि पीयूष मंगलवार की शाम पोखर किनारे टहल रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में डूब गया। उसे पोखर में गिरते देख मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पीयूष को पानी से बाहर निकाला। आन...