दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: पंकज महासेठ,दरभंगा। गत 23 जुलाई को शहर में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी व तोड़फोड़ के मामले में दर्ज एफआईआर में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन का नाम कथित रूप से गलत तरीके से शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (रूरल) के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, रतिकांत झा, प्रिंस परवेज तथा एहसान सिद्दीकी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से कहा कि जब डॉ. हसन 19 जुलाई से ही दरभंगा से बाहर थे और घटना के समय भी शहर में मौजूद नहीं थे, तब आखिर किस आधार पर उनका नाम एफआईआर में शामिल किया गया। बिना पर्याप्त तथ्य एवं साक्ष...