दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि विवि क्षेत्रांतर्गत चारों जिलों के सभी अंगीभूत कॉलेजों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी, हड़ताल जारी रहेगा। कहा कि आंदोलन को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट हैं और आंदोलन को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...