दरभंगा, अक्टूबर 30 -- दरभंगा और तारडीह में करवाचौथ का पर्व Darbhanga News: दरभंगा/तारडीह, हिटी। जिले में गुरुवार को करवाचौथ पारंपरिक रूप से मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा और निर्धारित समय रात 08.20 बजे छलनी से पति को देखा। आसमान में बादल छाये रहने के कारण चांद नजर नहीं आया, फिर भी पर्व की रस्म पूरी की। पति ने मिठाई खिलाकर और पानी पिलाकर पत्नी का व्रत तोड़ा। पत्नी ने भी पति के पूैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु रहने की कामना की। दिग्घी की उषा देवी ने कहा कि अर्णब तूफान के कारण चांद के दर्शन नहीं हुए, फिर भी निर्धारित समय पर पर्व की रस्म पूरी की। मिर्जापुर की ललिता देवी ने कहा कि यह व्रत बहुत कठिन होता है। सुबह से रात तक हम लोग पानी भी नहीं पीती हैं। उधर, जिन पत्नी के साथ किसी कारण से उनके पति उस समय नहीं थे, उन्हो...