दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश बलनी में सोमवार की सुबह कमला नदी में डूबने से सात वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी। मृतका वार्ड नंबर 10 निवासी शिव कुमार पासवान की पुत्री मंतोरी उर्फ श्वेता कुमारी बताई जाती है। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमॉर्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार, श्वेता सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर जीवछ नदी में अन्य बच्चों के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई। साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कामना सागर में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, उसे काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकला जा सका। हालांकि तब तक बच...