Darbhanga News: कमतौल:स्मैक के साथ गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 31 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 11 पुड़िया में 9.8 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कमतौल निवासी भोला कुमार महतो (25) को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि राजपत्रित दंडाधिकारी की मौजूदगी में ढढ़िया मोड़ के पास स्थित सुनसान बांसबाड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान मचान पर बैठे भोला कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके शर्ट की आगे वाली जेब से कागज में लिपटी 11 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। अनुज्ञप्तिधारी विक्रेता से वजन कराने पर बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 9.8 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सुनसान बांसबाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.