दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ततैला गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ततैला गांव निवासी गरीबन सहनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: अवैध महुआ शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...