Darbhanga News: कमतौल:वाहन से 313.5 लीटर शराब बरामद
दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के टेकटार दुर्गा मंदिर से आगे एसएच 75 के पश्चिमी किनारे स्थित तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि शराब समेत स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। 11 केवी तार काट चोरी का प्रयास अज्ञात पर केसकमतौल। बेलबाड़ा बांध पर 11 केवी बिजली तार काटकर चोरी करने के प्रयास के मामले में बिजली विभाग के जेई मो. वकील आलम अंसारी ने अज्ञात के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.