दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। मवेशी एवं वाहन चोरी के मामलों में कमतौल थाना पुलिस ने मोहम्मदपुर निवासी मो. इमरान खान उर्फ कल्लू (34) समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं के कारण इमरान इलाके में सिरदर्द बना हुआ था। वर्तमान में वह कमतौल थाने में दर्ज कांडों में आरोपित है। उसके विरुद्ध कमतौल थाने में सात, सिंहवाड़ा थाने में एक तथा सिमरी थाने में दो मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ में इमरान ने 21 अगस्त की रात मिल्की गांव से दो भैंस चोरी करने की बात बताई। उसके अनुसार, साथियों के साथ मिलकर दोनों भैंसों को पिकअप पर लादकर ले जाया गया था。

पूछताछ और अन्य जानकारी पूछताछ में उसने यह भी बताया कि चोरी की गई ...