दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: कमतौल। ब्रह्मपुर बरैल के पास सड़क हादसे में घायल रोहित कुमार उर्फ मिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में अंति संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी बबीता कुमारी ने कमतौल थाने में आवेदन देकर अज्ञात वाहन व चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। रोहित की मौत की खबर के बाद पत्नी बबीता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। पति की मौत के सदमे में वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। होश में आते ही फफक पड़तीं और कहतीं, 'हे भगवान! अब किसके सहारे जिऊंगी मैं... मेरे दो मासूम बच्चों का क्या होगा?' उनकी करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से जख्मी बाइक सवार की मौत...