दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कृष्णाष्टमी के अवसर पर रविवार को कमतौल थाना क्षेत्र की ढढ़िया-बेलवारा पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव स्थित संकटमोचन राधे-कृष्ण महादेव मंदिर परिसर में श्रीश्री 108 श्री नवयुवक यदुवंशी कृष्णाष्टमी पूजा समिति की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने मंदिर परिसर में ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। अंतत: विक्रम कुमार ने मटकी फोड़कर कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: मटका फोड़, नगर भ्रमण व भंडारे के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापनकार्यक्रम की तैयारी कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार यादव, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, स...