दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज मामले के दो नामजद आरोपितों बाजितपुर मंगरथु निवासी आदित्य कुमार और शिवम कुमार को कांड के अनुसंधानक अनि सुभाष प्रसाद ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि बीते सात जून को आपसी बंटवारे के विवाद में नरेश साह, उमेश साह और रमेश साह पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने तथा रुपये और मोबाइल छीनने के आरोप में प्रमिला देवी के बयान पर 10 नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।शेष यह भी पढ़ें- Munger News: बिजली चोरी मामले में तीन पर केस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: मा...