दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल निवासी कुशेश्वर साह की पत्नी श्यामा देवी ने गांव के ही विक्रम कुमार महतो, नागेंद्र महतो, निर्मला देवी व भोगी महतो समेत छह लोगों के विरुद्ध मारपीट, छिनतई और रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में श्यामा देवी ने आरोप लगाया है कि गत 18 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे उनका नाती करण कुमार दरभंगा से ट्रेन से कमतौल स्टेशन पहुंचा था। उसे स्टेशन से बाइक से लाने के दौरान आरोपितों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपितों ने करण कुमार के साथ मारपीट की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्रवधू के गले से सोने का मंगलसूत्र और पर्स से 1800 रुपये तथा करण कुमार के गले से चार आने भर की सोने की हनुमानी छीन ली गयी। बीच-बचाव करने पहुंची श्यामा देवी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ...