Darbhanga News: कमतौल:महिला से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। पनिहारा गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी गीता देवी ने कमतौल थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह मवेशी के लिए घास लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के विनोद यादव की पत्नी विभा देवी ने अपनी पुत्रियों कंचन कुमारी एवं निशा कुमारी के साथ मिलकर उन्हें अपने घर के सामने रोक लिया और मारपीट करते हुए घर के अंदर खींच ले गईं। आरोप है कि उनके साथ बुरी तरह मारपीट करने के बाद कान के आभूषण, गले से मंगलसूत्र और ब्लाउज में रखे 2530 रुपये छीन लिए गए। इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में घर के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क से उठाकर इलाज कराया।
उसरा गांव में मां-बेटी से मारपीट मां-बेटी के साथ की मारपीट कमतौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.