Darbhanga News: कमतौल:नशे में हंगामा करते युवक को किया गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। रात्रि गश्ती के दौरान कमतौल थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात कमतौल बाजार में नशे की हालत में हो-हल्ला कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कमतौल बाजार निवासी पंकज कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक को पकड़ने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में उसके शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 41 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तारकमतौल। गश्ती के दौरान कमतौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएच-75 से पिंडारुच गांव की ओर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक माथे पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.