Darbhanga News: कमतौल:नगर विकास मंत्री का किया अभिनन्दन
दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज के टेकटार स्थित आवास पर पहुंचे। डॉ. भारद्वाज ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग-चादर से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. अभय शंकर, अविनाश झा, डॉ. मिथिलेश झा, अर्चित शंकर आदि उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री श्री मिश्रा ने डॉ. भारद्वाज के साथ संगठन के मुद्दे पर भी बातचीत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.