दरभंगा, नवम्बर 30 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। 15वें अहिल्या-गौतम राजकीय महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को अहिल्यास्थान का सांस्कृतिक मंच विकास की घोषणाओं और भक्ति के रंग से सराबोर रहा। कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि अहिल्यास्थान की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एक हजार लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अहिल्यास्थान स्थित प्रभु श्रीराम-जानकी मंदिर का करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से पुराने स्वरूप के अनुरूप जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। अहिल्यास्थान विकसित होने पर देश-विदेश से पर्यटक यहां आएंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा ...