दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव निवासी भूपेश कुमार ठाकुर ने अपने ग्रामीण दिनेश ठाकुर, अर्जुन कुमार ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर सहित चार लोगों के विरुद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में कहा गया है कि 18 जुलाई की रात उनका भाई आम की नर्सरी में मौजूद था। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और सौ आम के पौधे उधार में मांगने लगे। मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर बाइक से लोहे का रॉड निकालकर उनके भाई के सिर व आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद आरोपितों ने नर्सरी के गल्ले से पांच हजार रूपये भी निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद उनके भाई की जान बच सकी। घायल का इलाज डीएमसीएच, दरभंगा में कराया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्...