दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज कांड के मामले में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त रोमी को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। मामले में मारपीट समेत अन्य आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के दौरान रोमी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब मामले में धरायाकमतौल। कमतौल थाने में दर्ज मामला के नामजद शत्रुधन साहनी, पिता लालो साहनी, निवासी पाली थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रजौन चौर के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गई 44.4 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई थी। इस मामले में शत्रुधन साहनी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी द...