दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। 52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर जिले के बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से कुंवर सिंह कॉलेज में शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने किया। जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह शिविर चार से छह अगस्त तक पटना में आयोजित होने वाली 52वीं बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर के लिए आयोजित किया गया है। संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जीरादेई में हुआ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार...