दरभंगा, अक्टूबर 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन बुधवार को कबड्डी, हैंडबॉल एवं रग्बी के विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दरभंगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के अंडर-17 बालक वर्ग में दरभंगा ने समस्तीपुर को पराजित कर चैंपियन का खिताब हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में भी दरभंगा ने समस्तीपुर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दरभंगा ने समस्तीपुर को हराया, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में भी दरभंगा विजेता रहा। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन में तीन तो वॉलीबाॅल...