दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नगर निकायों में सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसका असर अब दरभंगा शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। गली-मोहल्लों सहित शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है। गत शुक्रवार की रात वर्षा होने और तीन दिनों से कचरा जमा होने के कारण चोरों तरफ दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों को रास्ते से गुजरना दुश्वार हो गया है। जगह-जगह जमा गंदगी के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियों की आशंका सता रही है। पूरे शहर में दर्जनों मवेशी सड़कों पर मरे पड़े हैं। गर्मी के कारण जानवरों के शव से दुर्गंध आने लगी है। दरभंगा में 1500 से अधिक सफाईकर्मी हड़ताल में शामिल हैं। नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर में कचरा उठाने की कोशिश शुरू की थी, लेकिन हड़ता...