Darbhanga News: कचरा संग्रह के लिए ई रिक्शा को किया रवाना
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। महापौर अंजुम आरा ने सभी 48 वार्डों में कचरा संग्रह के लिए सोमवार को 48 बैटरी संचालित ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया गया था। नगर निगम ने विधिवत निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर सभी वार्डों को एक-एक ई रिक्शा मुहैया कराया है। उप महापौर नाजिया हसन ने कहा कि इससे गली-मोहल्लों से कचरा उठाना आसान होगा। हरी झंडी दिखाने में महापौर व उप महापौर के साथ दर्जनों वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.