Darbhanga News: एसएस होंडा का अत्याधुनिक फोर एस शोरूम का शहर में किया गया उद्घाटन
दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: दरभंगा। एनएच-27 स्थित एसएस होंडा के अत्याधुनिक 4एस (सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स एवं सेफ्टी) दोपहिया शोरूम एवं सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पियूष गुप्ता (सेल्स जेडआई) ने शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमांशु रंजन एवं सौम्या दत्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। एसएस होंडा के एमडी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीद एवं सेवा अनुभव देना है। निदेशक राणा साहिल ने कहा कि आधुनिक तकनीक, विशाल डिस्प्ले, प्रीमियम ग्राहक लाउंज, प्रशिक्षित टीम एवं अत्याधुनिक सर्विस सुविधाओं से यह शोरूम ग्राहकों के लिए नया अनुभव लेकर आया है। समारोह में डॉ. हरि दामोदर सिंह, डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. नितेश कमल सहित कई चिकित्सक, उद्योगपति, समाजसेवी व बड़ी संख्या में ग्राहक थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.