Darbhanga News: एसएससी सीजीएल के उज्ज्वल चटर्जी सफल
दरभंगा, नवम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। लक्ष्मीसागर, छपकी पड़री निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी कैलाश नाथ चटर्जी के पुत्र उज्ज्वल चटर्जी अपने पहले ही प्रयास में एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अंतर्गत इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। सीएम कॉलेज से बीसीए करने के बाद उज्ज्वल ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हुए परीक्षा की तैयारी की और अपने पहले प्रयास में ही सफलता का परचम लहरा दिया। इस सफलता से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकें में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.