दरभंगा, जुलाई 2 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कुल 22 फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने की हिदायत दी। कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...