दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छह लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...