दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार को एससी-एसटी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस क्रण में उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच कर पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने को कहा। कांड में अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था संधारण का निर्देश दिया। इश्तिहार और कुर्की प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया। साफ-सफाई एवं थाना परिसर को सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव के लिए भी दिशा-निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...