दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के एमसीएच में गत शुक्रवार की आधी रात बिजली के स्विच पैनल में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से बिजली वायरिंग से निकली चिंगारी और धमाके की आवाज के बाद पूरे भवन में अंधेरा छा गया। पूरे भवन में दमघोंटू धुआं फैल जाने से प्रसूताएं अपने-अपने नवजात को गोद में लेकर बाहर भागने लगीं। मोबाइल की रोशनी में कई परिजन भी महिलाओं को गोद में लेकर बाहर निकलने लगीं। कर्मी फायर एक्टिंग्विशर की मदद से इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा व सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- NIMS हॉस्पिटल में आग से आधी रात मची भगदड़; मरीज को गोद में लेकर दौड़े परिजन; खुले आसमान क...