दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने अपने सभी अंगीभूत, संबद्ध शास्त्री एवं उपशास्त्री महाविद्यालयों में उपशास्त्री प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) में प्रवेश के लिए नामांकन की पहली चयन सूची समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी कर दी है। नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी इसी पोर्टल पर लिए गए थे। अभ्यर्थियों की मेधा सह चयन के आधार पर नामांकन सूची तैयार की गई है, जिसे पदाधिकारियों की मौजूदगी में कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने समर्थ पोर्टल पर जारी किया। इस अवसर पर कुलपति ने संबंधित प्रधानाचार्यों से कहा कि क्रमश: तकनीकी क्षेत्र में हम संस्कृतानुरागी प्रवृष्ट हो रहे हैं। शुरू-शुरू में इसके क्रियान्वयन में कुछ कठिनाइयां होंगी, पर निरन्तर अभ्यास एवं सीखने की ललक से सभी काम आसान हो जाएंगे। उन्होंन...