दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में बंदरों के उपद्रव से लोग परेशान हैं। वार्ड 21 के निवासियों ने वार्ड पार्षद को आवेदन देकर बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा है कि ये बंदर किलाघाट शिव मंदिर के पुजारी काट चुके हैं। वहीं, एक बच्चा छत से गिरकर चोटिल हो चुका है। मुफ्ती मोहल्ले की फूलो देवी भी बंदरों के काटने से घायल हो चुकी हैं। ​वार्ड 21 के पार्षद नवीन सिन्हा ने नगर निगम की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में भी पत्राचार किया। इस पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया है जनहित में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने निजी स्तर पर बंदरों को पकड़ने के लिए यूपी के प्रशिक्षित शिकारियों को बुलाया है. यह भी पढ़ें- Mainpuri News: ...