दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। महिला एवं बाल विकास निगम तथा समाज कल्याण विभाग, दरभंगा के तत्वाधान में रविवार को समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. आम्बेडकर सभागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम कौशल कुमार, आईसीडीएस डीपीओ चांदनी सिंह व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां और बच्चे शिक्षा से लेकर खेलकूद और कला तक, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर और सुरक्षित माहौल प्रदान करें, क्योंकि बेटियों का सशक्तिकरण ही एक समृद्ध समाज की नींव है। समारोह का मुख्य आकर्षण जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों को दिया गया विशेष उप...