दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना ने इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित विभिन्न कोटि के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 60 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर योगदान देंगे। अब विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित शिक्षकों को विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित करते हुए अधिसूचना जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की सेवा नवीनीकरण के अंतर्गत इतिहास विषय में रिक्त स्वीकृत सीटों के विरूद्ध कुल 57 अतिथि शिक्षकों का सेवा नवीनीकरण किया गया था। इनमें से कुछ अतिथि शिक्षक हाल में नवसृजित डिग्री कॉलेजों के लिए चयनित हो गए, जबकि कुछ अन्य सेवाओं में चयन के बाद जा चुके हैं। व...