Darbhanga News: आपातकाल में प्राथमिक उपचार का मिला प्रशिक्षण
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: दरभंगा। लनामिवि में एनएसएस के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों को आपातकाल की स्थिति में स्टेचर, रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। बौद्धिक सत्र में प्रो. मुनेश्वर यादव ने भारतीय समाज का पुनर्निर्माण : युवाओं का दायित्व विषय पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। मौके पर एनएसएस समन्वयक वन डॉ. आरएन चौरसिया, समन्वयक टू डॉ. शबनम कुमारी सहित कई कॉलेजों के एनएसएस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.