दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना गांव निवासी शिवम यादव, किशुन यादव , तीतर यादव के आवासीय एवं मवेशी घर में गत 27 अक्टूबर रात आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया। आग की सूचना पाते ही ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया ‌। आग लगने से घर में रखा सभी समान जलकर राख हो गया । अग्नि पीड़ित तीनो भाई ने अलग - अलग सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...