दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्टी की। यह भी पढ़ें- क्राइम मीटिंग में हत्या, लूट, चोरी, गृहभेदन और लंबित कांडों की हुई समीक्षाबैठक की समीक्षा बैठक में थानावार लंबित कांडों, जुलाई माह में दर्ज और निष्पादित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या समेत विभिन्न गंभीर अपराधों की प्रगति का आकलन किया गया। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। ई-समन, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कठोर कार्रवाई करने तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। सभी थानाध्यक...