दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: अलीनगर। थाना क्षेत्र के नरमा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने बीते मंगलवार की शाम को रविन्द्र सिंह के घर के शौचालय से 27.335 लीटर देसी एवं विदेशी शराब जप्त की है। तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि संध्या गश्ति के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात ही तस्कर के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहा। जप्त शराब में नेपाली मामाश्री 300 एमएल की 69 बोतल, रॉयल स्टैग 750 एमएल की एक बोतल, रॉयल मैंनसन गोल्ड व्हिस्की 375 एमएल की 3 बोतल, स्टार गोल्ड प्रीमियम व्हिस्की 180 एमएल की 7 बोतल, हॉवर्ड प्रीमियम बियर 500 एमएल की 7 बोतल शामिल थे。

बेनीपुर में शराब मामले में एक को गिरफ्तार बेनीपुर। शराब कांड में बहेड़ा थाना पुलिस ...